25jjrp11- छुछकवास गांव की गलियों में भरा गंदा पानी। स्रोत-ग्रामीण
बेरी। गांव छुछकवास में पिछले कई माह से गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है। ग्रामीण कई बार गांव के सरपंच व अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा हैं।
ग्रामीण विनोद, सुखबीर, श्रीकृष्ण, अशोक, मोहित, रणबीर, रोशन, रामू, रेखा, ऊषा, सुरेश, सरला का कहना है कि छुछकवास-दादरी मार्ग पर सेनानी चौक के पीछे गली में पिछले कई माह से गंदे पानी की निकासी न होने के कारण गलियों में गंदा पानी भरा हुआ हैं। इस मार्ग से अच्छेज व पहाड़ीपुर के ग्रामीण भी आते-जाते हैं, लेकिन फिर भी अधिकारी इस समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तत्काल समाधान किया जाए।
गांव छुछकवास में छुछकवास-दादरी मार्ग पर सेनानी चौक के पीछे गली में गंदे पानी की निकासी न होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही मौका देखकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।
- डॉ. अंजलि शर्मा, खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी, मातनेहल