फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बहादुरगढ़ के बालोर गांव के पास अवैध पीवीसी मार्केट में लगी भीषण आग, एक कैंटर के साथ काफी सामान जला

Thu, 10 Apr 2025 09:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ इलाके में पहले भी कई बार अवैध पीवीसी मार्केट में आग लग चुकी है। अधिकारियों द्वारा लगातार इन मार्केट को हटाने के दावे तो किए जाते है मगर धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
पीवीसी मार्केट में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ में बाईपास पर बालोर गांव के खेतों में अवैध रूप से बनाई गई पीवीसी मार्केट में बुधवार की देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते यहां करीब 30 गोदाम आग की चपेट में आ गए। साथ ही एक कैंटर वाहन भी आग को भेंट चढ़ गया। लाखों रुपए का माल स्वाहा हो गया। इतना ही नहीं यहां रहने वाले मजदूरों का रोजमर्रा का सामान भी जलकर कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए पहुंची। देर रात आग को काबू कर लिया गया। यह अवैध मार्केट करीब 5 एकड़ में फैली हुई है। 

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली में प्रतिबंध लगने के बाद वर्ष 2019 में प्लास्टिक व्यापारियों ने बहादुरगढ़ का रुख किया था। देखते ही देखते बहादुरगढ़ के कई गांवों तक यह कारोबार फैल गया। यहां बहादुरगढ़ बाइपास पर गांव बालोर के खेतों में भी एक अवैध मार्केट है। यहां तकरीबन 30 गोदाम थे। प्लास्टिक, पॉलीथिन, रबड़, कपड़ा आदि कबाड़ यहां इकट्ठा किया जाता था। बुधवार की देर रात अचानक यहां आग लग गई। हवा के साथ आग तेजी से फैलती चली गई।

यहां मौजूद बिहार मूल के परिवारों ने अपनी झुग्गियों से भाग कर अपनी जान बचाई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचती, आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी। आसमान में काला धुआं छा गया। दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि बहादुरगढ इलाके में पहले भी कई बार अवैध पीवीसी मार्केट में आग लग चुकी है। अधिकारियों द्वारा लगातार इन मार्केट को हटाने के दावे तो किए जाते है मगर धरातल पर कोई कार्रवाई नहीं होती। दरअसल, इसी पीवीसी मार्केट में नवंबर 2024 में भी आग लग गई थी और यह आग कई दिन तक सुलगती रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें