बेरी। बेरी माता मंदिर में दर्शन करने आई महिला की सोने की चैन चोरी होने का मामला सामने आया है। चैन चोरी होने की शिकायत महिला ने शहर चौकी में दी। इस संबंध में पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव जहाजगढ़ निवासी सुनीता ने बताया कि 5 अप्रैल को बेरी वाली माता के अंदर वाले भवन में दर्शन करने के लिए आई थी और भीड़ में मेरी सोने की चैन चोरी हो गई। इसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है। जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि महिला की सोने की चैन चोरी होने की शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर जांच आंरभ कर दी गई है।