फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में छापे, संदिग्ध हालातों में पांच जोड़े पकड़े

Wed, 29 Oct 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के होटलों में बढ़ रहे अनैतिक कार्यों के चलते पुलिस का छापामार अभियान लगातार जारी है।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को शहर में कई होटलों में छापेमारी की और पांच जोड़ों को संदिग्ध हालातों में पकड़ा। स्थानीय डीएसपी शमशेर सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

साथ ही उन्होंने होटल मालिकों को इस तरह के अनैतिक कार्य में सहयोग न करने के लिए चेताया है। पुलिस की ओर से पिछले दिनों भी शहर के होटलों में छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन


उस दौरान भी कई प्रेमी जोड़े पुलिस के हत्थे चढ़े थे। पुलिस ने इसी कार्रवाई को जारी रखते हुए मंगलवार को फिर यह अभियान चलाया और शहर में नाहरा-नाहरी रोड पर चल रहे होटल लोटस में छापेमारी की।

यहां से पुलिस को रिंकू, विजय, प्रवीण, देवेंद्र व योगेंद्र को संदिग्ध हालातों में पकड़ा। इनके साथ पांच लड़कियां भी थीं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभी होटल मालिक का पता नहीं चल पाया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस टीम में थाना शहर प्रभारी जयकिशन दहिया भी साथ थे।
यहां पड़े छापे
दिल्ली-रोहतक रोड पर सिविल अस्पताल के नजदीक स्थित संगम रेस्टोरेंट, ताज रेस्टोरेंट व लोटस होटल में पुलिस की ओर से छापेमारी की गई। इनमें से लोटस होटल में पुलिस ने पंाच प्रेमी जोड़ों को संदिग्ध हालातों में पकड़ा।
हटाए जाएं केबिन
शहर में बने होटलों में छोटे-छोटे केबिन बनाए गए हैं। ऐसे में ये होटल मालिक ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अनैतिक कार्य कराते हैं। इससे शहर का माहौल काफी खराब हो रहा है।
विज्ञापन


लोगों की मांग है कि होटलों में बने केबिन को हटवाया जाए ताकि इस तरह के कार्य होटलों में न हो सके। उधर, इस मामले में डीएसपी शमशेर सिंह का कहना है कि पुलिस की ओर से लगातार होटलों पर छापेमारी की जा रही है और केबिन हटवाए जा रहे हैं। यह कार्यवाही भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेगी।



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें