फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल जाने के डर से हुड्डा ने बनवाई भाजपा सरकार: अभय चौटाला

विज्ञापन
19 : कांग्रेस छोड़कर इनेलो में शामिल हुए जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा घुसकानी गांव मे
विज्ञापन
रोहतक। इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जेल जाने के डर से भाजपा की तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनवाई है। इनेलो की सक्रियता से हुड्डा परिवार बौखला गया है। 25 सितंबर की सम्मान रैली से इनकी सियासी जड़ें हिला देंगे। अभय चौटाला ने सोमवार को हुड्डा के पैतृक गांव सांघी में जाकर कांग्रेस नेता अमन हुड्डा और प्रसिद्ध रागनी गायक रमेश कलाहवड़ को पार्टी में शामिल कराया। उन्होंने रोहतक के घुसकानी, लाढ़ौत बाईपास व टिटौली में सभाएं कीं।
विज्ञापन

हुड्डा सरकार पर किसानों की बेशकीमती जमीनें सस्ते में छीनकर प्राइवेट सेक्टर को देने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताया।
इस दौरान पिछले हफ्ते कांग्रेस छोड़ चुके जिला परिषद के वाइस चेयरमैन अनिल हुड्डा, भैयापुर गांव के सरपंच संजय, कान्ही के सरपंच प्रदीप, नसीरपुर के सरपंच राजाराम व चिड़ी गांव से जजपा के किसान सेल के जिला अध्यक्ष सतीश दलाल समर्थकों सहित इनेलो में शामिल हो गए।
विज्ञापन

सभाओं में पूर्व विधायक बलवंत मायना, बलवान सुहाग, इंद्र सिंह ढुल, डॉ. नफे सिंह लाहली, विनोद अहलावत, कृष्ण कौशिक, मंजीत कन्हेली आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें