कस्बे के 132 केवी सब स्टेशन पर गर्मी में ज्यादा लोड होने की वजह से मंगलवार को 132 केवी पावर हाउस में केबल बॉक्स फाल्ट आने से मंगलवार को करीब 11 बजे से बेरी कस्बे साथ लगते दर्जन भर गांवों की बिजली गुल हो गई। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि बिजली गुल होने से दुकानों व घरों में लगे इंवर्टर भी खत्म हो गए। वहीं, इस बाबत बिजली निगम के अधिकारी से बात की गई तो उनका कहना था कि 132 केवी पावर हाउस के केबल बॉक्स में खराबी आ गई थी। जिसके कारण बिजली की सप्लाई ठप पड़ी है। बिजली की सप्लाई बहाल करने के लिए रोहतक से टीम आई हुई जिसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
कस्बावासियों को परेशानी नही आने दी जाएगी। वहीं, कस्बे में सुबह से बिजली गुल होने पर अमर उजाला ने हर वर्ग के लोगों से बातचीत की तो लोगों का कहना था कि गर्मी ज्यादा पारा 40 से पार है और ऐसे में बिजली न होने से हाहाकार मचा हुआ है और लोगों का जनजीवन भी अस्त व्यस्त कर दिया है। मोबाइल रिपेरिंग करने वाले दुकानदार रोहित बांगा ने बताया कि सुबह 11 बजे से बिजली गुल है और बाजार में सन्नाटा छाया हुआ है और सुबह से बिजली गुल होने से ग्राहक मोबाइल ठीक करवाने के लिए आते हैं और वापस चले जाते है।
बिजली पर आधारित दुकानदारों का धंधा ठप्प
मंगलवार को कस्बे मे बिजली गुल रहने से बिजली पर आधारित दुकानदारों का कहना था कि सारा काम लाइट पर आधारित होता है और मंगलवार को सुबह 11 बजे से बिजली गुल है जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों ने बताया कि सुबह-सुबह का समय तो ग्राहकों का होता है और 11 बजे से बिजली गुल होने से सारा दिन का काम भी ठप्प हो गया है।
इन गांवों की बिजली रही गुल
मंगलवार को पावर हाउस में केबल बॉक्स में खराबी आने से बेरी कस्बा, दुजाना, चमनपुरा, बिसाहन, गोछी, बाघपुर, भागलपुरी, वजीरपुर, के साथ लगते गांवों की बिजली गुल रही।
पावर हाउस में रखा फोन भी हो जाता है बंद कस्बे में जब भी बिजली गुल होती है तो पावर हाउस में रखा फोन भी बंद हो जाता है और कस्बा वासियों यह जानकारी पता करनी हो तो लाइट किस समय आएगी तो पावस हाउस में रखा मोबाइल भी स्विच रहता है।
एचवीपीएन के एक्सइएन आर के सिंगल से बात की गई तो उनका कहना था कि 132 केवी पावर हाउस में केबल बॉक्स में खराबी आ गई थी जिसे ठीक करवाने के लिए रोहतक से टीम बुलाई गई थी और टेस्टिंग की जा रही है और जल्द कस्बे की लाइट को चालू करवा दिया जाएगा और बिजली की समस्या से निजात मिल जाएगी।