फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे से ज्यादा वार्डों में नए उम्मीदवार जीते

Mon, 23 May 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
election - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नगर परिषद बहादुरगढ़ के 31 वार्डों में नगर पार्षदों के लिए रविवार को हुए चुनाव में कई नए चेहरे सामने आए, जबकि कई पुराने चेहरे चुनाव जीतने में कामयाब नहीं हुए। नगर परिषद के करीब 68.8 फीसदी वोटरों ने मतदान किया।
विज्ञापन

 सुबह 7 बजे आरंभ हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चला। उसके तुरंत बाद ईवीएम में बंद मतों की गिनती शुरू की गई। कुल 121216 वोटों में से 83417 वोट पड़े। लगभग सभी वार्डों में गणना भी 15 से 30 मिनट के भीतर संपन्न हो गई। जिस-जिस वार्ड के परिणाम आते गए, मतदान केंद्रों के बाहर ढोल की आवाज और जश्न का माहौल बनने लगा। जीत के बाद तकरीबन सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में मतदाताओं के दरवाजों पर जाकर उनका आभार व्यक्त किया।
किसी प्रत्याशी व उनके समर्थकों पर जीत की खुशी साफ तौर पर देखने को मिल रही थी तो किसी का मुंह लटका हुआ नजर आया। कई भाजपा से समर्थित को जीत मिली तो कुछ को हार का भी सामना करना पड़ा। शाम पांच बजे से पहले ही मतदान केंद्रों के बाहर भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम पुलिस की ओर से किए गए थे। डीएसपी धीरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल हरेक गणना केंद्र पर मौजूद रहा। मतगणना केंद्र के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता उम्मीदवारों की सूची
वार्ड    विजेता का नाम
1    संदीप
2    प्रेमचंद
3    राममूर्ति
4    रवींद्र जाखड़
5    रवि खत्री
6    दीपा रानी
7    प्रवीन राठी
8    प्रवीन कुमार
9    बिमला
10    अशोक राठी
11    कुसुम
12    लक्ष्मी सहवाग
13    सीमा राठी
14    जसबीर सैनी
15    मोनिका राठी
16    गुरुदेव राठी
17    रमिता चुघ
18    युवराज छिल्लर
19    कविता गोयल
20    विनोद जांगड़ा
21    अलबेल पहलवान
22    कांता
23    शीला राठी
24    रेखा वत्स
25    रमन यादव
26    रेखा दलाल
27    अनिता
28    सत्यप्रकाश छिकारा
29    मोनिका गर्ग
30    नीना राठी
31    शशि कुमार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें