फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार का विकास से कोई सरोकार नहीं : हुड्डा

Sat, 23 Apr 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
हुड्डा - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मजदूर, किसान व व्यापारी समेत सभी वर्ग दु:खी हैं। जनता को विकास के झूठे सपने दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा की सरकार अब हरियाणा का विकास के बजाय विनाश करने पर तुली है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने गांव सिद्दीपुर में हुनमान जयंती के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन


पूर्व सीएम हुड्डा ने शुक्रवार को गांव सिद्दीपुर में प्रधान श्रीचंद्र मान द्वारा आयोजित हनुमान जयंती समारोह में भाग लिया। वह अपने पीए परमिंदर वत्स के निवास पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनका हाल-चाल जाना। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता को बरगला कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार हर मौके पर विफल साबित हुई है।

चुनाव से पहले सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देने वाले भाजपा नेता अब अपना विकास करने में लगे हैं। भाजपा का हरियाणा की जनता के हितों व प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। आज प्रदेश का किसान, व्यापारी, दुकानदार व कमेरा वर्ग बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। हुड्डा ने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा की सरकार में भाजपाइयों के तो अच्छे दिन आ गए हैं, मगर जनता के बुरे दिन चल रहे हैं।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद बेरी से विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, महम से विधायक आनंद सिंह डांगी, कलानोर की विधायक शकुंतला खटक भी परमिंदर वत्स के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पहुुंचे। पूर्व नप चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन तेजबीर दलाल, दलबीर मान, सुरेंद्र छिल्लर, ईश्वर वत्स, प्रधान जयकिशन शर्मा, कंवरभान, कप्तान सिंह, ब्लाक समिति सदस्य राजेश राजू, लीलू व आजाद सिंह सहित अनेक ग्रामीण व कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें