गांव सुरेहती स्थित सी. सै. स्कूल का नामकरण शहीद के नाम पर ही किया जाएगा। शहीद की याद के लिए गांव में नए शिक्षण संस्थान या किसी अन्य इमारत का भी का निर्माण करवाया जाएगा और गांव में ही शहीद की प्रतिमा बनवाई जाएगी। ये सब बातें गांव सुरेहती में शहीद के घरवालों को मेजर अमित देशवाल की शहादत पर सांत्वना देने पहुंचे प्रदेश शिक्षा मंत्री रामविलाश शर्मा ने कही।
शिक्षा मंत्री ने शहीद अमित को की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि हमें अपने देश के ऐसे बेटों पर गर्व है, जो अपने कर्तव्य पालन के लिए जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटते।
रविवार को प्रदेश शिक्षा मंत्री रामविलाश शर्मा मणिपुर में शहीद हुए मेजर अमित देशवाल के परिजनों को सांत्वना देने के लिए गांव सुरेहती पहुंचे। उन्होंने शहीद मेजर अमित देशवाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए शहीद को प्रणाम किया कहा कि ऐसे बेटे किसी किसी को नसीब होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने शहीद की के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि ऐसे बेटों के लिए देश के हर एक नागरिकों को नाज करना चाहिए।
इस मौके पर बहादुरगढ़ के विधायक नरेश कौशिक, जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री, कमलेश अत्री, जयपाल लांबा, सरपंच सोमबीर सहित अन्य भी मौजूद रहे।