फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में ट्रक परिचालक की मौत, सिलानी फ्लाईओवर पर हुआ हादसा

Sat, 09 Nov 2024 03:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

झज्जर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि बीती देर रात एक गाड़ी झज्जर के सिलानी बाईपास पर फ्लाईओवर से निकल रही थी।
विज्ञापन
झज्जर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां विपरीत दिशा से आए एक ट्रक ने एक गाड़ी काे टक्कर मार दी। इस हादसे में गाड़ी में सवार परिचालक को गंभीर चोट आई। जिसे गंभीर हालत में झज्जर नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान साईद निवासी राजस्थान के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


झज्जर नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि बीती देर रात एक गाड़ी झज्जर के सिलानी बाईपास पर फ्लाईओवर से निकल रही थी। उसके जफररूदीन नामक चालक चला रहा था। उसी दौरान सामने से विपरीत दिशा से तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में साईद घायल हो गया। उसे उसी दौरान यहां नागरिक अस्पताल उपचार के लिए लाया गया।

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया,वहीं अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाहीं से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी ट्रक चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें