फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बीड़ी देने से मना करने पर हेल्पर को मारा चाकू, मोबाइल छीना

Tue, 30 Sep 2025 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 के निकट देवीलाल पार्क के बाहर रविवार की रात बीड़ी न देने पर बदमाशों ने एक हेल्पर को चाकू मारकर घायल कर दिया और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। साथ ही गला दबाने की भी कोशिश की। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकायत मिलने पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के हरदोई के गांव गोरिया निवासी नंदलाल के रूप में हुई है। नंदलाल बहादुरगढ़ में मंथन ट्रांसपोर्ट में हेल्पर के तौर पर कार्यरत है। नंदलाल ने बताया कि 28 सितंबर की रात करीब सवा नौ बजे वह आफिस से घर लौटते समय मेट्रो पिलर नंबर 901 के पास, सेक्टर-6 के गेट और देवीलाल पार्क के सामने खड़ा था। इसी दौरान पीछे से दो-तीन व्यक्ति आए और उन्होंने पहले उससे बीड़ी मांगी।
जब उसने बीड़ी देने से मना किया तो एक ने पीछे से उसका गला पकड़ लिया। दूसरे ने उसकी जेब से मोबाइल निकालने की कोशिश की। नंदलाल ने विरोध किया तो बदमाश ने हाथ में लिया हुआ चाकू उसके पेट में घोंप दिया। चाकू को पेट में ही फंसा छोड़कर बदमाश उसका फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। घायल नंदलाल जैसे-तैसे अपने आफिस तक पहुंचा। वहां मौजूद साथियों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने पीड़ित को फिलहाल खतरे से बाहर बताया है, लेकिन पेट में गहरे जख्म हैं। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-6 से पुलिस अस्पताल पहुंची और पीड़ित के बयान दर्ज किए। नंदलाल ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



उत्तर प्रदेश मूल के नंदलाल को चाकू मारकर घायल करने की शिकायत मिली है। उसकी शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


- दीपक कुमार, एसएचओर, सेक्टर-6 थाना, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें