29jjrp08- बेरी में आने वाले श्रद्धालुओं में जूस वितरित करते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
बेरी। इंडेप्थ विजन फाउंडेशन, सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया और विश्व हिंदू परिषद बेरी की तरफ से शिव चौक पर माता के भक्तों के लिए भव्य जूस लंगर का आयोजन किया गया। सेवा के अंतर्गत भक्तों को लगभग 1000 लीटर जूस वितरित किया गया।
विश्व हिंदू परिषद हरियाणा के प्रतिनिधि प्रांत प्रमुख, धर्म प्रसार विभाग राजेश शर्मा ने बताया कि व्रत करने वाले भक्तों के लिए यह सेवा विशेष रूप से राहत देने वाली रही। पूनम देशवाल ने बताया कि यह बेरी में उनकी संस्था की तरफ से आयोजित तीसरा विशाल जूस लंगर था, जिसका उद्देश्य सिर्फ ताजगी ही नहीं बल्कि सेवा, सहयोग और आपसी भाईचारे का संदेश देना भी है। इस अवसर पर साक्षी, जसवंत, वंश, विकाश, अभिषेक, प्रियंका, संदीप, गुप्ता, विकास कौशिक, प्रियंका यादव मौजूद रहे।