फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के उपचार और रोकथाम में हरियाणा राज्य अग्रणी : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बाढ़सा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में इंफोसिस फाउंडेशन विश्राम सदन के लोकार्पण अवसर पर कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश के 100 करोड़ लोगों ने कोरोना वैक्सीनेशन का सुरक्षा कवच पहन लिया है। देश की आबादी का मात्र दो प्रतिशत हिस्सा हरियाणा के 2.5 करोड़ नागरिकों ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। करीब नौ महीने पहले शुरू हुए टीकाकरण अभियान को निरंतर बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक चलाने के लिए पूरा स्वास्थ्य विभाग बधाई का पात्र है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री विज ने कहा कि पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ ने बेहतरीन कार्य किया है। पीएम मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में टीकाकरण अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया गया है। अनिल विज ने कहा कि जिस नागरिक ने अभी तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है वह जरूर कोरोना का टीका लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें