फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा ने पहले दिन आठ विकेट पर 342 रन बनाए

Sun, 26 Jan 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हैदराबाद और हरियाणा के बीच खेले जा रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक हरियाणा की टीम ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट पर 342 रन बनाए। इस दौरान झज्जर के खिलाड़ी सामंत जाखड़ ने 36 रन और यशवर्धन दलाल ने चार रन बनाए।
विज्ञापन

जिमखाना ग्राउंड हैदराबाद में हैदराबाद और हरियाणा के बीच कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 का मैच खेला जा रहा है। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हरियाणा की टीम ने बैटिंग की। इस दौरान हरियाणा की तरफ से प्रथम सिंधवानी नाबाद 183 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, झज्जर के सामंत जाखड़ ने 36 रन व यशवर्धन दलाल ने चार रन बनाए। हैदराबाद की तरफ से गेंदबाजी में प्रणव वर्मा ने तीन विकेट हासिल किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें