फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सुबह-शाम की बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बदलाव

Wed, 18 Sep 2024 10:30 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
झज्जर में बारिश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर शहर व आसपास के क्षेत्र में बुधवार सुबह और शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह लगभग 10 मिनट और शाम को 25 मिनट तक बूंदाबांदी होती रही। इससे मौसम सुहावना हो गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज मौसम प्रणाली डिप्रेशन का असर साफ तौर पर देखने को मिला, जिसकी वजह से कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश तो कहीं कहीं बिखराव वाली बूंदाबांदी बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन


आज मौसम प्रणाली मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर स्थित है। धीरे-धीरे यह एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा की तरफ पहुंचने की संभावना बन रही है, जिसकी वजह से इलाके में रात्रि और एक दो दिन बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली पर लगातार मानसून सक्रिय बना हुआ है। आज भी तेज गति से हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश बारिश की गतिविधियां दर्ज हुई है। बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन अब मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है, जो धीरे-धीरे हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर पहुंचने की संभावना बन रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें