फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सीएम योगी आदित्यनाथ की झज्जर रैली हुई रद्द, इससे पहले गृहमंत्री की रैली भी हुई थी स्थगित

Sat, 18 May 2024 07:29 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली के बाद अब झज्जर के महर्षि दयानंद स्टेडियम में होने वाली यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली भी रद्द हो गई।
विज्ञापन
रैली स्थल से सामान वापस जाता हुआ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के झज्जर में आगामी 20 मई को भाजपा के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झज्जर में होने वाली जिला स्तरीय रैली रद्द हो गई है। रैली का आयोजन महर्षि दयानंद स्टेडियम में होना था और रैली का समय दोपहर दो बजे का रखा गया था। रैली के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी।

विज्ञापन


शनिवार सुबह से रोहतक से टेंट का सामान भी आना शुरू हो गया था और उसे लगाने का काम भी शुरू कर दिया था, लेकिन दोपहर होते-होते सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली के रद्द होने की सूचना आ गई। इससे रैली का आयोजन धरा का धरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम को महर्षि दयानंद स्टेडियम में लाया गया सामान वापस ट्रकों में लोड करवाने का काम शुरू कर दिया गया। स्टेडियम में चार से पांच ट्रकों में अलग-अलग लाया गया था, जिसमें से दो ट्रकों से ही सामान उतारा गया था, लेकिन रैली रद्द होने की सूचना आने के बाद बाकी सामान नहीं उतारा गया। जो सामान लगाया गया था, उसे वापस ट्रकों में लदवा दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें