फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चुनाव प्रचार के बीच लापता हुए बसपा उम्मीदवार, 24 घंटे बाद नामांकन लिया वापस

Mon, 16 Sep 2024 02:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बादली, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

24 घंटे से लापता बसपा उम्मीदवार महेंद्र ने सोमवार को नामांकन वापस लिया है। हरियाणा में वे इनेलो और बसपा के साझे उम्मीदवार थे।
विज्ञापन
नामांकन वापस लेने पहुंचे बसपा प्रत्याशी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बादली में बहुजन समाजवादी पार्टी एवं आईएनएलडी के साझा उम्मीदवार महेंद्र सिंह ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन वापस कर लिया। इससे पहले महेंद्र कुमार रविवार की दोपहर से लापता हो गए थे जिसकी शिकायत बसपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार की सुबह निर्वाचन अधिकारी से भी की।

विज्ञापन


वहीं दूसरी और महेंद्र सिंह के नामांकन वापस करने के बाद बसपा कार्यकर्ताओं ने रोष जाहिर किया। पार्टी के जिला महासचिव प्रवीण कुमार और मनोज कटारिया सहित कार्यकर्ताओं ने कहा कि दबाव के चलते उम्मीदवार ने नामांकन वापस लिया है जिसकी जांच की जाए।
विज्ञापन


हालांकि नामांकन वापसी के दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर रोष प्रकट करते हुए उम्मीदवार महेंद्र सिंह सिंह से नामांकन वापस न करने की अपील भी की, लेकिन महेंद्र सिंह ने अपने कुछ साथियों और परिवार के सदस्यों के साथ कार्यालय पहुंचकर नामांकन वापस ले लिया है।
विज्ञापन


बता दे कि महेंद्र सिंह को बसपा से उम्मीदवार घोषित किया गया था। महेंद्र सिंह ने नमांकन दाखिल करने के बाद प्रचार भी शुरू किया लेकिन अचानक रविवार दोपहर को लापता हो गए। सोमवार की सुबह बसपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर उम्मीदवार की तलाश किए जाने की मांग की। दोपहर करीब 12 बजे उम्मीदवार महेंद्र सिंह निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं के विरोध के बीच अपना नामांकन वापस ले लिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें