गुड़गांव रोड पर बाढ़सा के पास हुए एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना ट्रैक्टर और हाईवा के बीच हुई है। घायल की शिकायत पर पुलिस ने हाईवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मदाना खुर्द का रहने वाले रणबीर सिंह अपने ट्रैक्टर से बाढ़सा गांव से गुजर रहा था तो हाईवा चालक ने लापरवाही बरतते हुए ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर पलट गया और रणबीर को गहरी चोटें आई। घायल रणबीर ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि साइड से हाईवा ने ट्र्र्रैक्टर में टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस ने रणबीर की शिकायत पर हाईवा चालक रामजीलाल निवासी सीकर राजस्थान को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल कृष्ण ने बताया कि रामजीलाल को हाईवा सहित गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई गई है।