झज्जर। घर से दवाई लेने के लिए निकली एक विवाहिता की हत्या के मामले में एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। झज्जर के उप पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि गांव ढाकला निवासी एक महिला अपने घर से दवाई लेने के लिए गई थी लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंची। इस के संबंध में उसके पति ने थाना झज्जर में गुमशुदगी की शिकायत दी थी।
जांच के दौरान महिला के भाई योगेश निवासी सुंदरबाड़ी राजस्थान ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन पूजा का पति सुकेश आवारा किस्म का व्यक्ति है। उसके विद्या नगर भिवानी निवासी एक महिला के साथ नाजायज संबंध है। इस जानकारी पर पुलिस भिवानी के विद्यानगर पहुंची जहां महिला ने कमरा किराए पर ले रखा था। पुलिस को उस कमरे से गुमशुदा महिला का शव मिला। इसके पश्चात पुलिस ने मृतका के आरोपी पति सुकेश कुमार और एक महिला सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ थाना झज्जर में केस दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों आरोपियों को मदद करने के मामले में एक आरोपी राजेश निवासी गांव पिचोपा जिला दादरी को उसके गांव से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी राजेश को अदालत झज्जर में पेश किया गया। डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि एसपी बी सतीश बालन के दिशा निर्देशानुसार हत्या के उपरोक्त मामले के मुख्य आरोपियों सुकेश कुमार और एक महिला को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।