फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेंशन लाइन शिफ्टिंग को अब फंड का इंतजार

Thu, 31 Jul 2014 12:29 AM IST
jhjhar
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की रिहायशी कॉलोनियों से हाईटेंशन तार हटाने की प्रशासनिक स्वीकृति तो मिल गई है, लेकिन इसे हटाने के लिए नगर परिषद के कोष में पर्याप्त धन नहीं है। ऐसे में नगर परिषद के कोष में पर्याप्त बजट होना चाहिए ताकि हाईटेंशन तार हटाने के लिए बिजली निगम को राशि दी जा सके।
विज्ञापन

यह बात नगर पार्षद वजीर राठी ने बुधवार को छोटू राम धर्मशाला में हाइटेंशन तार हटाओ संघर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने हाईटेंशन तार हटाने की स्वीकृति देने के लिए जहां मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार जताया, वहीं विधायक राजेंद्र सिंह पर इसका झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। वजीर राठी ने कहा कि हाईटेंशन तार हटाने के लिए नगर परिषद को प्रशासनिक स्वीकृति तो मिल गई है, लेकिन जब तक निगम को परिषद पैसा नहीं देगी, तब तक कुछ भी संभव नहीं है। ऐसे में नगर परिषद को जल्द से जल्द बजट मुहैया होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाईटेंशन लाइन हटवाने का झूठा श्रेय लेने में जुटे विधायक राजेंद्र सिंह जून स्पष्ट करें कि गत दस वर्षों में लगातार हादसे होते रहने के बावजूद, वे शहर की इस गंभीर समस्या को क्यों नजरअंदाज कर रहे थे।

अब जब समिति की ओर से लगातार की जा रही मांग के मद्देनजर मुख्यमंत्री और सांसद ने इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई की है तो विधायक स्वयं इसका झूठा श्रेय लेने के लिए सबसे आगे खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक स्वयं ऐसे किसी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं गए, जो हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बर्बाद हुआ और न ही कभी पीड़ित परिवारों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री व सांसद से मिले। अब भी विधायक मात्र प्रशासनिक स्वीकृति को हाईटेंशन तार हटाने की दिशा में अंतिम कदम मानकर जश्न मना रहे हैं, जबकि नगर परिषद कोष में इसके लिए पर्याप्त धन नहीं होने के कारण यह भुगतान होना फिलहाल संभव नहीं है।
विज्ञापन


बैठक में राजेश खत्री, महेंद्र मलिक, बलवान सिंह छिल्लर, हरिराम, अनिल दलाल, जयवीर, रवींद्र कुमार, ओमप्रकाश, दयानंद, पुनीत, राजकुमार, रोहित, तेलूराम शर्मा, राजेंद्र कुमार, दलबीर सिंह, होशियार सिंह, रमेश छिल्लर, कर्मबीर, तरुण, नरेश, श्रीनिवास, परमानंद पाराशर, दलबीर, मोनू, नरेंद्र, रामरतन शर्मा, रुकमणि, सूरजमणि, अनीता, बाला रानी, सुनीता, चंद्री, मुकेश, चंद्रवती, कृपाल सिंह, रमेशचंद्र, रमेश ठेकेदार, सुरजीत, हरिप्रकाश, अजीत, कमलजीत राठी, कृष्णचंद, विष्णु प्रसाद, रमेश छिकारा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
वर्जन
नगर परिषद इन हाईटेंशन तारों को हटवाने के लिए प्रतिबद्ध है। बजट का इंतजाम आसानी से हो जाएगा। हफ्ते भर में धन की व्यवस्था कर ली जाएगी। बृहस्पतिवार को इस बारे में परिषद अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

रवि खत्री, चेयरमैन, नगर परिषद।  

विधायक से नहीं हो पाया संपर्क
जब इस बारे में बातचीत करने के लिए विधायक राजेंद्र जून को फोन मिलाया गया तो कई बार प्रयास करने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें