फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ जस्टिस इंडिया के साथ दुर्व्यवहार करने वाले के खिलाफ सरकार करें सख्त कार्रवाई : दीपेंद्र हुड्डा

Tue, 07 Oct 2025 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
07jjrp14- शहर में आयोजित वाल्मीकि जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते सांसद दीपेंद्
विज्ञापन
झज्जर। रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेसी सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि आज भारत में अनुसूचित जाति, पिछड़े, गरीब, वंचित वर्ग से संबंध रखने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। देश के मुख्य न्यायाधीश गवई पर हमला इस बात का पुख्ता प्रमाण है। ऐसा करके न्यायपालिका को भयभीत करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

वह मंगलवार को वाल्मीकि जयंती पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले की कोशिश की कठोर शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश अत्यंत शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।
ये हमला लोकतंत्र और संविधान की आत्मा पर प्रहार है और भारतीय न्यायपालिका की गरिमा, कानून के शासन की मूल भावना पर हमला है। मुख्य न्यायाधीश पर हमला करने वाले व्यक्ति को वकालत से डी-बार करने से कुछ नहीं होगा। सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, क्योंकि इसके पीछे एक जातिवादी विचारधारा बताई जा रही है, जो समाज के लिए कैंसर है।
विज्ञापन

इस पर सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए ताकि पूरे देश में एक संदेश जाए कि देश संविधान से चलेगा और संविधान में देश का हर नागरिक बराबर है। बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर सांसद ने कहा कि हमें विश्वास है कि बिहार में इंडिया गठबंधन का अच्छा प्रदर्शन रहेगा। हालांकि चुनाव से पहले बिहार में 65 लाख वोट काटे गए हैं।
हरियाणा में भी बीजेपी ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर ऐसी ही मिलीभगत की थी, लेकिन हमें फिर भी उम्मीद है कि बिहार में इंडिया गठबंधन के पक्ष में अच्छा नतीजा रहेगा। वह सिलानी गेट स्थित महाकवि रामायण रचयिता सेवा समिति, बेरी हलके के गांव भापड़ौदा में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
इस अवसर पर विधायक डॉ. रघुबीर कादयान, विधायक गीता भुक्कल, पूर्व विधायक बलबीर बाल्मीकि, झज्जर एससी सेल के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय, एसीपी राजबीर जाखड़, वीरेंद्र दरोगा, सुभाष गुज्जर, रमेश बाल्मीकि, हेमंत भयाना, जिला पार्षद अमित भदानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें