फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठंड ने दी दस्तक, रात के बाद दिन में भी बारिश, मौसम बना सुहावना

Tue, 07 Oct 2025 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : बहादुरगढ़ के आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कई दिनों से हो रही बारिश के चलते मौसम ने करवट बदल ली है और सर्दी ने दस्तक दे दी है। लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। सोमवार को सुबह 8 बजे से मंगलवार शाम 4 बजे तक 45.20 मिमी बारिश दर्ज की गई। अक्तूबर का पहला सप्ताह वायु प्रदूषण के लिहाज से राहत भरा बीत गया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार अब ठंड शुरू हो गई है और आने वाले दिनों में तापमान में लगातार कमी दर्ज की जाएगी। अभी मौसम काले बादलों से ढका हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि एक्यूआई महज 71 रहा। आने वाले दिनों में भी बहादुरगढ़ वासियों को प्रदूषण से राहत मिलती रहेगी।
सोमवार की रात करीब दो बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इसके बाद मौसम सुहावना बना रहा। मंगलवार को सुबह के समय आसमान में सूर्य देव चमके तो हल्की गर्मी बन गई। इसके बाद शाम 4 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए और कुछ मिनटों के लिए आंधी का दौर भी चला।
विज्ञापन

देखते ही देखते बूंदाबांदी शुरू हो गई जो तेज बारिश में बदल गई। शहर की निचली कॉलोनियों झील मोहल्ला, बाग वाला मोहल्ला, आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-6, सेक्टर-2 व 7 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, छोटूराम नगर, बराही फाटक, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी समेत अन्य कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई है।
झज्जर रोड पर आईटीआई के सामने सड़क पर नाला पूरी तरह ओवरफ्लो हो गया और सड़क पर दो एक से डेढ़ फुट पानी जमा हो गया। बारिश का दौर अभी लगातार जारी है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 8 अक्तूबर को भी बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। एक्यूआई ग्रीन जोन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें