साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द की एक युवती के साथ बुधवार को 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। खानपुर खुर्द निवासी रेनू पेटीएम चलाती है। स्टेट बैंक झाड़ली में उन्होंने अपना बचत खाता खुलवाया हुआ है। उसके पास किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने पूछा कि आप रेणु कुमारी बोल रही हो।
उसके हां कहने पर फोनकर्ता ने कहा कि आपको आपके पापा के पैसे देने है। इसलिए आपके खाते मे एक रुपये डाल रहा हूं। आरोपी ने फिर फोन करके कहा कि आपके खाते में पैसे नहीं है इसलिए पैसे नहीं आए। रेणु ने अपनी भाभी से अपने खाते में 15000 रुपये डलवाए जो अज्ञात ने निकाल लिए और फिर से कॉल करके कहा कि आपके खाते में पैसे नहीं है इसलिए वह पैसे नहीं भेज पा रहा है। जैसे ही रेनू ने फिर से 20 हजार डलवाए तो वह भी अज्ञात ने निकाल लिए। संवाद