साल्हावास। धारौली-जटवाड़ा मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बारह बजे एक हाइड्रा क्रेन चालक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार दंपती व उनके पुत्र गंभीर चोटें लगी है। कार सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
उसके पति व पुत्र को गंभीर हालत में रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घटना के बाद हाइड्रा क्रेन चालक मौके से फरार हो गया है।
राहगीरों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बामडोला निवासी सुनील कुमार गांव गुजरवास, जिला महेंद्रगढ़ से अपनी पत्नी पूजा और पुत्र हितेन को लेकर स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर वापस अपने गांव बोमडाला आ रहा थे। जब वे धारौली जटवाड़ा के बीच पहुंचे तो चालक द्वारा तेजी से चलाई जा रही हाइड्रा क्रेन की टक्कर से गाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर लगने से गाड़ी में आग लग गई। 28 वर्षीय पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन भी सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे।
जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के ससुर राजेंद्र की शिकायत पर आरोपी हाइड्रा क्रेन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक मौके से फरार है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।ह