फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: माजरी में घर से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी

Thu, 27 Jun 2024 05:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव माजरी में स्थित एक मकान में चोरी हो गई। अलमारी से 40 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ किया गया है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। शिकायत के आधार पर बादली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मीना का कहना है कि गत 21 जून को उसके पति ने बेडरूम की अलमारी में रुपये रखे थे। गत 24 जून को किसी काम के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो अलमारी खोली। देखा तो अलमारी में रुपये नहीं थे। फिर अपने पति को मामले से अवगत कराया। इसके बाद फिर 25 जून को पति घर पर आए तो अलमारी फिर से चेक की। जांच करने पर 40 हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, बालियां, सोने की अंगूठी, गले का हार, कड़े, चेन आदि आभूषण गायब थे।
अपने स्तर पर जांच की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अलमारी की चाबियां भी बेडरूम में रखी थी। गत 21 जून के बाद यह वारदात हुई है। वारदात किस ने की है, ये फिलहाल सवाल बना हुआ है। इस संबंध में पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है। बादली थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें