फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईवे पर अवैध कट दे रहे हादसों को न्योता

Fri, 22 Nov 2024 03:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
21jjrp14- झज्जर। झज्जर-गुरुग्राम रोड पर बनाया गया अवैध कट। संवाद
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

हाईवे पर बनाए गए अवैध कट लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। झज्जर-रेवाड़ी, झज्जर-रोहतक हाईवे पर कई स्थानों पर अवैध कट बनाए गए हैं। इसके कारण हादसों का भी डर बना रहता है।
शहर से अलग-अलग मार्गों पर जाने वाली सड़कों पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बनाए हुए हैं। यह अवैध कट सर्दी के मौसम में ज्यादा धुंध होने के कारण जानलेवा बन सकते हैं। पहले भी इन अवैध कटों के कारण कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन फिर भी इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में धुंध ज्यादा रहती है, जिस कारण दृश्यता भी कम रहती है। सड़कों पर अवैध कट होने के कारण वाहन चालक अपने वाहनों को उनमें से निकालने का प्रयास करते हैं, वहीं सड़क पर सीधे चल रहे वाहन चालकों को ये दिखाई न देने के कारण हादसों का डर रहता है। अवैध कटों पर कोई सांकेतक भी नहीं होते।


इन रूटों पर बने अवैध कट
शहर में अलग-अलग रूटों पर अवैध कट बनाए गए हैं, जिनमें झज्जर-रेवाड़ी हाईवे, झज्जर-रोहतक हाईवे, झज्जर-बादली रोड, झज्जर-गुरुग्राम रोड व अन्य मार्गों पर भी लोगों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बनाए हैं।


सड़कों पर लोगों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बनाए हुए हैं। यह अवैध कट लगातार हादसों को न्योता दे रहे हैं। पहले भी अवैध कटों के कारण कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन को इसकी तरफ ध्यान देना चाहिए।
सौरव सोलंकी, युवा


सर्दी का मौसम जारी है। आने वाले समय में धुंध ज्यादा भी हो सकती है। हाईवे पर अवैध कट होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन की ओर से इन अवैध कटों को बंद किया जाना चाहिए।
धर्मेंद्र सांगवान
-



कोहरे में अवैध कट और अंधे मोड़ बन सकते हैं जानलेवा
-नाहरा नाहरी रोड पर 15 किलोमीटर में 6 अंधे मोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। सर्दी के मौसम में कोहरा, अवैध कट और अंधे मोड़ हादसे का कारण बनते हैं। गांवों को जोड़ने वाली सड़क कोहरे में बेहद खतरनाक हो जाती हैं, क्योंकि यहां पर न तो संकेतक होते हैं और न ही वाहन चालक को यह पता चल पाता है कि सामने से क्या आ रहा है और कितनी दूर है, इसका अंदाजा भी नहीं लगता। ऐसे में यह अंधे मोड़ वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित होते हैं।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में बाईपास पर भी कई स्थानों पर डिवाइडर के पत्थर हटाए गए हैं। यहां से प्रतिदिन न केवल दुपहिया बल्कि चार पहिया वाहन भी अवैध तरीके से इन डिवाइडर से वाहनों को उतारते हैं। बहादुरगढ़ के नाहरा-नाहरी रोड पर 15 किलोमीटर में 6 अंधे मोड़ हैं। इनमें पहला बामनोली मोड़, दूसरा खैरपुर मोड़, तीसरा कानोंदा मोड़, चौथा कुलासी मोड़ और पांचवां लडरावण मोड़ शामिल है। लडरावण गांव में दो स्थानों पर मोड़ खतरनाक हैं। इन स्थानों पर न तो रात के समय कोई लाइट होती है और न ही कोई संकेतक। ऐसे में रात के समय इस मार्ग से यात्रा करना जान जोखिम में डालने जैसा है। सफेद पट्टी भी मार्ग से गायब हैं। बामनेाली रोड के मोड़ से कानोंदा मोड़ तक सड़क के साथ-साथ एक ड्रेन है। बामनोली गांव से आगे चलने पर रास्ता बेहद घुमावदार है। रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा इस मार्ग पर कहीं ज्यादा रहता है।

21jjrp14- झज्जर। झज्जर-गुरुग्राम रोड पर बनाया गया अवैध कट। संवाद

21jjrp14- झज्जर। झज्जर-गुरुग्राम रोड पर बनाया गया अवैध कट। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें