फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुक्कड़ नाटिका से बेटी बचाने का दिया संदेश

Mon, 08 Feb 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला बहादुरगढ़ / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
माल गोदाम रोड स्थित वैश्य आर्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रविवार को नारी उत्थान.. पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


छात्राओं ने नुक्कड़ नाटिकाओं से बेटी बचाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके बाद उन्होंने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित की।

छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत पेश किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कोमल एंड ग्रुप ने सरस्वती वंदना पेश की। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


देशभक्ति गीत देश मेरा रंगीला पर छात्रा की प्रस्तुत पर जमकर तालियां बजती रहती। पंडाल में बैठे हर किसी में देशप्रेम की भावना जागृत हुई।

खुशबू एंड ग्रुप ने कन्या भ्रूण हत्या को लेकर समाज की सोच बदलने वाली मार्मिक नाटिका पेश की। निधि ने भी अपनी मोनो एक्टिंग के माध्यम से बेटी बचाओ का संदेश दिया और समाज में फैली बुराईयों को दूर करने के लिए आमजन को प्रेरित भी किया।
विज्ञापन


बीएड की छात्राओं ने तू कृष्णा है तू राधा है पर मनमोहक समूह नृत्य पेश कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम पेश करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें