बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावक नवीन राणा ने लगातार 1600 दिनों तक दौड़कर समाज में फिटनेस का संदेश दिया है।
ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि बीआरजी न केवल फिटनेस और दौड़ के प्रति जागरूकता फैलाने का काम करता है, बल्कि इसमें शामिल धावक अपनी-अपनी खासियतों के साथ दूसरों को प्रेरित भी करते हैं। उन्होंने बताया कि ग्रुप में नवीन राणा जैसे धावक हैं जो बिना किसी दिन की छुट्टी के लगातार दौड़ रहे हैं। छिल्लर ने बताया कि धावक नवीन राणा ने अपनी अनूठी उपलब्धि से सभी को प्रेरित किया है।
लगातार 1600 दिनों तक दौड़ने का उनका यह सफर 5 जनवरी 2025 को पूरा हुआ। यह यात्रा उन्होंने 6 जून 2019 से शुरू की थी। नवीन राणा ने बताया कि लगातार दौड़ने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, आत्म-नियंत्रण और अनुशासन का विकास, दिनभर के लिए ताजगी और ऊर्जा, समाज से जुड़ने का अवसर शामिल है।
ग्रुप से कर्नल बधवार, नवनीत, जगदीश, सुचेत, सुरेंद्र, परवीन, दीपक, शलभ, शरनम, नरेश शर्मा, धर्मवीर, आरके मोर, सुनील बेनीवाल, गुलाब, बह्मप्रकाश मान ने नवीन राणा को बधाई दी।