फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कमर्शियल टाउन सेंटर की 50 दुकानें पोर्टल पर अपलोड, जल्द होंगी नीलाम

Mon, 06 Jan 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : यहां बनाया जाएगा कमर्शियल टाउन सेंटर, बनाई गई सड़क। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बीचो-बीच एचएसवीपी की ओर से कमर्शियल टाउन सेंटर बनाया जा रहा है। इसका काम पूरा हो चुका है। अब एचएसवीपी की ओर से 50 दुकानें पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं। मुख्यालय से सूचना आते ही इनकी नीलामी की जाएगी। इस पर 7 करोड़ की राशि खर्च हुई है।
विज्ञापन

शहर के मेट्रो यार्ड और सेक्टर-9 के नजदीक बनने वाले इस कमर्शियल टाउन सेंटर का काम पूरा हो चुका है। यहां पर सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन भी बिछाई जा चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि मार्केट में कियोस्क व दुकानों की संख्या 77 है। इसमें अलग-अलग साइज की दुकानें होंगी। इसके लिए कागजी कार्रवाई पूरी करके मुख्यालय भेज दी गई है। मुख्यालय से सूचना आते ही दुकानों की नीलामी की जाएगी।
इस कमर्शियल टाउन में पार्किंग की भी बड़ी व्यवस्था रहेगी। यह टाउन विकसित होने के बाद शहरवासियों को एक नया शॉपिंग सेंटर भी मिल जाएगा। दुकानों के साथ-साथ विभिन्न तरह के कार्यालय भी खुल सकेंगे। कमर्शियल टाउन सेंटर बनने के बाद सेक्टर-9 और आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को रेलवे रोड और शहर के मेन बाजार में जाने की जरूरत नहीं होगी। सेंटर के नजदीक, सैनीपुरा कॉलोनी, शास्त्री नगर, विवेकानंद नगर, धर्म विहार, पुराना बस स्टैंड, दयानंद नगर रहेगा। ऐसे में लोगों को इस सेंटर से खरीदारी के लिए काफी सहूलियत भी रहेगी। यहां पर अस्पताल भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें