फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कोरोना किट पहनकर सरकार को दिया संदेश, 6 दिन बढ़ाई हड़ताल

Sun, 11 Aug 2024 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को जारी रही। कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल के प्रांगण मे धरना दिया और प्रदर्शन करते हुए आंबेडकर चौक पहुंचे। यहां पर एक कर्मचारी ने कोरोना किट पहनकर सरकार को बताया कि कोरोना कॉल में उन्होंने अपनी जान पर खेलकर काम किया था, इसलिए सरकार उनकी मांगों पर विचार कर उसे पूरी करे।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने मांगें नहीं माने जाने पर कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल अब छह दिन के लिए आगे बढ़ा दी है। शनिवार को जिला स्तर पर हड़ताल की अध्यक्षता सीएमओ कार्यालय से दीपक कुमार ने की। एनएचएम कर्मचारी जिला प्रवक्ता संदीप कुमार जांगड़ा ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों की मांग पर सरकार अभी भी गंभीर नहीं है।16 दिन होने पर कोई गंभीरता सरकार ने नहीं दिखाई। धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने धरना स्थल से लेकर शहर के आंबेडकर चौक तक जुलूस निकाला। आंबेडकर चौक पहुंचकर सभी कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों को लेकर गुहार लगाते हुए कहा कि कोरोना काल में एनएचएम कर्मचारियों ने ही आम जन को स्वस्थ रखने के लिए मोर्चा संभाला था। इसी कारण कोरोना हारा और आम आदमी ने जीत हासिल की थी। इसलिए हरियाणा सरकार एनएचएम कर्मचारियों के लिए नियमितीकरण की पॉलिसी जल्द बनाकर आम जानकी सेवा करने का कार्य करे। जिला प्रधान अरुण वर्मा ने बताया कि सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा करे नही तो एनएचएम कर्मचारी लंबे आंदोलन की रणनीति तैयार कर रहे हैं। आज 16 दिन हो चुके हैं, लेकिन सरकार का कोई संदेश ना आने के कारण 6 दिन की हड़ताल और आगे बढ़ा दी गई है। आगे भी सरकार के प्रति विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा, जिसकी पूरी तरह से जिम्मेदारी अधिकारियों एवं सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें