फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर के सिंघल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, जिले का बढ़ाया गौरव

विज्ञापन
राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार वितरण समारोह में वेबिनार के माध्यम से संबोधन करते रा - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। शहर निवासी गौरव सिंघल को राष्ट्रीय सेवा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। झज्जर पहुंचने पर गौरव सिंघल का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गौरव ने जिले का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

गौरव सिंघल को राष्ट्रीय पुरस्कार नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, स्वच्छ भारत अभियान, स्वास्थ्य शिविर लगाने, योग शिविर और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रपति द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित बेविनार में सम्मान दिया गया। अध्यक्षता केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजीजू ने की। गौरव सिंघल ने बताया कि पूरे भारत से दो विश्वविद्यालयों के 10 प्रोफेसर व 30 स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।
बुआ ने माता-पिता की तरह पाला, दिए संस्कार
गौरव सिंघल ने बताया कि बचपन में ही माता-पिता की मृत्यु के बाद झज्जर के सीताराम गेट निवासी उनकी बुआ शांति देवी ने उनका पालन पोषण किया। अपनी बुआ द्वारा दिए गए संस्कारों का ही परिणाम है कि आज उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वर्तमान में लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय फगवाड़ा पंजाब में पढ़ाई कर रहे गौरव ने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने के बाद अब उनकी समाज के प्रति जिम्मेवारी बढ़ गई है। इसलिए अब वे सामाजिक कार्यों में ओर अधिक योगदान देकर अपना फर्ज निभाएंगे। गौरव सिंघल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर जैन स्कूल में भी गौरव का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें