फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वार्ड-5 में धूमधाम से मनाया गया गणपति महोत्सव

Sun, 20 Sep 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-51: गणपति की मूर्ति का नहर में विसर्जन करते अरुण खत्री व अन्य श्रद्धालु। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार स्थित वार्ड नंबर-5 की पंडित देवीदत्त बगीची में श्री शिव सेवा समिति की ओर से नौवां गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रविवार को श्रद्धालुओं ने गणपति प्रतिमा की नगर परिक्रमा निकाली। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इसके बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी अरुण खत्री और समाजसेवी उमेद खत्री शामिल हुए। समिति पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर गणपति पटका व स्मृति चिह्न भेंट किए। अरुण खत्री ने कहा कि गणपति महोत्सव आस्था, संस्कार, सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल महोत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें