झज्जर। गेम चेंजर्स की टीम ने वेटर्न स्टार एकादश को ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में 14 रनों से हराया। जिले के गांव पलड़ा के क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान चार टीमों ने भाग लिया। सभी मुकाबले 20-20 ओवरों के खेले गए। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वेटर्न स्टार एकादश ने स्पार्टन झज्जर एकादश को 9 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में गेम चेजर्स की टीम ने गुढ़ान चैंपियन को 150 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मुकाबले में गेम चेजर्स की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम चेजर्स की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 179 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए वेटर्न झज्जर एकादश की टीम 19.1 ओवरों में 165 रनों पर ऑल आउट हो गई।
फाइनल मुकाबले में सुमित कादयान को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।