फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 1600 मीटर दौड़ में गजेंद्र को मिला पहला स्थान

Mon, 03 Nov 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 69 : प्रतियोगिता में विजेता धावक अपने पदकों के साथ। स्रोत ग्रुप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड पर स्थित ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में हरियाणा दिवस रन में बीआरजी के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। धावकों ने विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित दौड़ में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक झटके। प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग से सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बीआरजी के धावक धर्मवीर सैनी ने 1600 मीटर, 100 मीटर में पहला और 50 से 55 आयु वर्ग में 100 मीटर में तीसरा स्थान पाया। राजेश कुमार ने 1600 मीटर में दूसरा और 50 से 55 आयु वर्ग में 100 मीटर रिले रेस में पहला स्थान हासिल किया। लखन सिंह ने 100 मीटर दौड़ व रिले रेस में पहला स्थान पाया।
परवीन जैन ने 45 से 50 आयु वर्ग में 100 मीटर और रिले रेस में पहला स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर दौड़ में धर्मवीर सैन ने दूसरा, 35 से 45 आयु वर्ग में 100 मीटर में तीसरा, संदीप ने 35 से 45 आयु वर्ग में 1600 मीटर में पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

रणबीर सांगवान ने 55 से 60 आयु वर्ग में 1600 मीटर में पहला, 55 से 60 आयु वर्ग में ब्रह्मप्रकाश ने 1600 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। गजेंद्र सिंह ने 60 से 70 आयु वर्ग में पहला और आरके मोर ने दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें