02jjrp16- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में फसल का उठान व भराई करते हुए श्रमिक। संवाद
झज्जर। जिले की अनाज मंडियों में रविवार को पीआर धान की आवक व खरीद नहीं हुई। इसके अलावा रविवार को मंडी में दो किसान बाजरे की फसल लेकर आए है जबकि चार किसानों की बाजरे की फसल खरीदी गई है। अब तक 12,541 गेट पास काटे गए जिनकी 3,53,679.9 क्विंटल आवक ई-खरीद पोर्टल पर दर्ज की गई है।
अब तक 12,385 किसानों की 3,43,312 क्विंटल बाजरे की प्राइवेट खरीद की गई। बाजरे की आवक और प्राइवेट खरीद लगातार जारी है। वहीं धान की प्राइवेट खरीद हो रही है। झज्जर अनाज मंडी में रविवार को 1718 मशीन का 750 क्विंटल धान 2,800 से 3,000 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।
वहीं, 1718 हाथ का 1,500 क्विंटल धान 3,400 से 3,510 रुपये प्रति क्विंटल, 1121 हाथ का 4,000 क्विंटल धान 3,900 से 4,110 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। मातनहेल मंडी में 1121 हाथ का 1,225 क्विंटल धान 3,900 से 4,061 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया। इसके अलावा 1718 हाथ का 500 क्विंटल धान 3,300 से 3,450 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा गया।