फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एफएसएल ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य, लैब में भेजे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कलोई गांव में दोहरा हत्याकांड मामले में सोमवार को सदर पुलिस, एफएसएल की टीमों ने घटनास्थल के अलावा खेतों में पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। टीम ने खेतों से मिट्टी व राख के अवशेष जुटाए और इन सभी को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे दिन भी पुलिस ने आरोपी अशोक से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी अशोक पुलिस को गुमराह कर रहा है। इस मामले में आरोपी अशोक की पत्नी और उसके बड़े भाई अनिल की पत्नी की भी संलिप्तता सामने आई हैं लेकिन आरोपी अपने बयान पलट रहा हैं। फिलहाल, इस मामले में परिवार के अन्य सदस्यों से पुलिस ने पूछताछ नहीं की है। पुलिस आरोपी के परिजनों से मंगलवार को पूछताछ कर सकती है।
गांव में चर्चाओं का दौर गर्म
गांव में अलग-अलग तरफ की चर्चा चल रही है। हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर जमीन के लिए अशोक ने अपने पिता और भाई की हत्या क्यों कर दी।

वर्जन
घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और इन्हे लैब में भेजा जाएगा। अशोक से पूछताछ की जा रही है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। -विनोद कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें