फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाद विवाद स्पर्धा में मीनाक्षी व भाषण में हितेश रहीं प्रथम

Tue, 28 Oct 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
27jjrp18- राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करती वक्ता। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय मातनहेल में सोमवार को वाद विवाद और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। वादविवाद में छात्राओं ने महिला सशक्तिकरण वास्तविकता या भ्रम विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। इसमें बीएससी द्वितीय वर्ष की मीनाक्षी ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा हितेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा हितेश ने प्रथम, मीनाक्षी ने द्वितीय व बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा हेमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुमन भट्टी, दीक्षा, राजबीर सिंह जाखड़, सुषमा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. सतवीर सिंह के निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. अन्नू व सदस्यों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें