फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के आभूषण उतरवा ले गए शातिर ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के आभूषण उतरवा कर भाग निकले ठग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर में रेलवे रोड पर सेंट्रल बैंक के निकट दो शातिर युवक एक महिला के साथ धोखाधड़ी कर उसके सोने के कंगन व अंगूठी उतरवा ले गए। महिला ने थाना शहर पुलिस में शिकायत देकर आभूषणों की बरामदगी व शातिरों में कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना शहर पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दरअसल, त्योहारी सीजन में चोरी व ठगी करने वाले लोग भी सक्रिय हो जाते हैं। कई लोग वह महिलाओं को चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाकर न केवल उनके आभूषण बल्कि नगदी तक पर हाथ साफ कर जाते हैं। ऐसा ही हुआ अनाजमंडी की रहने वाली संतोष के साथ। संतोष के अनुसार, वह शाम को रेलवे रोड पर सब्जी लेने के लिए गई थी। जब सेंट्रल बैंक की गली के निकट पहुंची तो एक लड़का उसके पास आया और रास्ता पूछने लगा। उसी वक्त एक व्यक्ति और वहां आ गया। दोनों शातिरों ने उसके साथ धोखाधड़ी कर दो सोने के कंगन व दो अंगूठी उतरवा ली और गायब हो गए। उन्हें काफी तलाश भी किया, मगर कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें