फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को करवाया निशुल्क योग

Mon, 13 Oct 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 75 : शिविर में योगाभ्यास करती बच्ची। विज्ञप्ति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर-13 स्थित वीर सावरकर पार्क में योग व प्राणायाम की विशेष कक्षा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 5 बजे से 7 बजे तक चला। इसमें काफी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में रोशनी देवी ने अपने पति सुरेश गुलिया के साथ मिलकर योग की विभिन्न क्रियाएं कराई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नियमित योगा से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। रविवार को अमररावी वीर सावरकर पार्क पहुंची और 25 महिलाओं व पुरुषों को सहयोग शिक्षक प्रमाण पत्र वितरित किए। ये सभी साधक अब योग व प्रणायाम का प्रचार प्रसार करने में सहायक सिद्ध होंगे।
इसी कड़ी में सुबह 8 से 9 बजे तक एचएल सिटी में महिला योग समिति ने कार्यक्रम रखा। इसमें 15 महिलाओं को सहयोग शिक्षक के प्रमाण पत्र अमर रावी, सुनील रानी, रोशनी गुलिया, नरेश कुमार सैनी व शशि के सहयोग से वितरित किए गए। एचएल सिटी महिला योग समिति ने आए हुए कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान किया।
विज्ञापन

वहीं, शशि को बहादुरगढ़ तहसील प्रभारी, मीनाक्षी को एचएल सिटी महिला प्रभारी, सावित्री को कोषाध्यक्ष, त्रिपता बख्शी को महिला संगठन मंत्री, सुनीता दलाल को यज्ञ कराने की जिम्मेवारी सौंपी गई। महीने में कम से कम दो बार योग व प्रणायाम की कक्षा से पहले हवन यज्ञ किया जाएगा। उसके बाद योग व प्रणायाम साधकों को निशुल्क करवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें