-फोटो 66 : अवैध हॉट मिक्स प्लांट से निकलता धुआं। स्रोत विभाग
बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे लार्ड शिवा हॉट मिक्स प्लांट को सील कर दिया है। यह प्लांट पहले भी करीब छह महीने पहले सील किया गया था लेकिन कथित मिलीभगत के कारण फिर से चालू हो गया था।
प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि प्रदूषण फैलाने वाले प्लांट के मालिकों और हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) अधिकारियों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा ने बताया कि जानकारी मिलते ही प्लांट को तुरंत दोबारा सील कर दिया गया। इस बार जुर्माना लगाया जाएगा और मालिकों के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा। वहीं, एचएसआईआईडीसी के संबंधित अधिकारियों को भी नोटिस जारी किया जाएगा।
यह प्लांट सेक्टर-16, 17 और 4बी की सड़कों के निर्माण के लिए सामग्री तैयार करता है। दिवाली के नजदीक प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्लांट के पास कोई वैध अनुमति नहीं थी और बोर्ड ने प्लांट के क्लोजर ऑर्डर भेज दिए हैं।
-फोटो 66 : अवैध हॉट मिक्स प्लांट से निकलता धुआं। स्रोत विभाग