झज्जर। जिले के चार खिलाड़ियों का चयन आगामी होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हुआ है। इसमें से दो खिलाड़ी शहर के बर्फखाना रोड निवासी यशवर्धन दलाल और गांव टांडाहेडी निवासी लक्ष्य दलाल का चयन हरियाणा टीम में हुआ है।
वहीं, ग्वालीसन निवासी विनीत धनखड़ का चयन सर्विसेज टीम और बहादुरगढ़ के विकास सिंह का चयन गोवा की टीम में हुआ है।
26 नवंबर से 18 दिसंबर तक सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश भर के अलग-अलग प्रदेशों से टीमें भाग ले रही हैं। इसमें अलग-अलग तीन टीमों में जिले के खिलाड़ियाें का चयन किया गया है। इस दौरान हरियाणा की टीम में दो और सर्विसेज व गोवा की टीम में एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।
हरियाणा की टीम में यशवर्धन दलाल और लक्ष्य दलाल का चयन किया गया। दोनों ही खिलाड़ियों ने इस बार हरियाणा की तरफ से रणजी ट्राॅफी के मैचाें में भी भाग लिया है। यशवर्धन दलाल का पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चयन किया गया है। वहीं, लक्ष्य दलाल पिछली बार हरियाणा की टीम का हिस्सा रहा है।
विनीत धनखड़ का चयन सर्विसेज की टीम में हुआ है। इससे पहले भी विनीत धनखड़ सर्विसेज की तरफ से खेल चुका है। वहीं, इस बार रणजी ट्रॉफी के मैचों में विनीत धनखड़ ने हरियाणा के खिलाफ मैच खेला है। इसके अलावा विकास सिंह का चयन गोवा की टीम में हुआ है। विकास इससे पहले पिछली बार भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा की तरफ से खेल चुका है।
25jjrp06- झज्जर। यशवर्धन दलाल
25jjrp06- झज्जर। यशवर्धन दलाल
25jjrp06- झज्जर। यशवर्धन दलाल