फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे और चरस के साथ चार काबू, मामला दर्ज

Wed, 10 May 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की दो टीमों ने मादक पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दुलीना पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई होशियार सिंह की टीम ने गश्त के दौरान बामड़ौला गांव के पास से कूच विहार, पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला को 490 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे मामले में स्पेशल स्टाफ की टीम ने जसवीर सिंह के नेतृत्व में गांव जहाजगढ़ के एरिया से एक महिला को 760 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी सासरौली में तैनात एएसआई पवन कुमार की टीम ने सासरौली गांव के पास से 95 ग्राम चरस के साथ नौगावां जिला झज्जर निवासी संदीप उर्फ बॉक्सर को गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में पुलिस चौकी शहर बेरी के एएसआई मुरारी लाल की टीम ने शहर से 40 ग्राम चरस के साथ बेरी के हिंदयान पान निवासी राहुल को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें