फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घर अकेले थे नरेंद्र छिल्लर

Wed, 19 Mar 2025 01:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

नरेंद्र छिल्लर ने कई साल पहले दिल्ली पुलिस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी। सेवानिवृत्ति के बाद वे गोहाना में एक निजी स्कूल का संचालन कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 स्थित मकान नंबर 1155 में दिल्ली पुलिस के पूर्व सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र छिल्लर ने खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान 54 वर्षीय नरेंद्र छिल्लर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बामनौली गांव के निवासी थे। घटना के समय वह घर में अकेले थे और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

दिल्ली पुलिस से वीआरएस लेकर चला रहे थे निजी स्कूल
नरेंद्र छिल्लर ने कई साल पहले दिल्ली पुलिस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली थी। सेवानिवृत्ति के बाद वे गोहाना में एक निजी स्कूल का संचालन कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जांच
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें