बहादुरगढ़। होली पर्व पर कानोंदा गांव में रंग लगाने को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें एक पक्ष के लोगों ने बुजुर्ग महिला व अन्य की पिटाई कर दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कानोंदा गांव निवासी विकास ने बताया है कि 14 मार्च को वह अपने बच्चों के साथ होली खेल रहे थे। वहां पर उनकी मां कमला, लड़का हनी भी बैठे थे। उनकी भतीजी अन्नू भी बैठी थी। उसी दौरान गांव का रहने वाला सोमदेव, उसका मामला अजय अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ गाड़ी में सवार होकर आए। संवाद