फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट, मिठाइयों के 6 सैंपल लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। त्योहारी सीजन में लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट है। वीरवार को टीम ने बेरी, दुजाना व महराना में मिठाई की दुकानों से सैंपल लिए। बेरी में एक मिठाई की दुकान से इमरती का सैंपल व दुजाना में 2 दुकानों से रसगुल्ला व गुलाब जामुन के अलग-अलग 4 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

वहीं गांव महराना में रसगुल्ला भंडार से एक सैंपल लिया गया। सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। वीरवार को दोपहर को सबसे पहले टीम बेरी में पहुंची। यहां से सैंपल लेने के बाद टीम ने दुजाना गांव का रुख किया और यहा हलवाईयों की अलग-अलग दो दुकानों पर छापे मारे। जिस समय खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बेरी में पहुंची तो दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सैपलिंग की बात सुनकर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। जब तक खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम बेरी में रही तब तक दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं खोली।
इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट करना मनुष्य के जीवन के साथ खिलवाड़ करना है। यदि कोई व्यक्ति खाद्य पदार्थों व खाद्य सामग्री में मिलावट करता है तो पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र के नेतृत्व वाली टीम में विभाग की तरफ से मंदीप मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें