14jjrp23- बीकानेर चौक पर बंद पड़ा स्टॉल। संवाद
झज्जर। पुरानी तहसील रोड पर नो प्रॉफिट नो लॉस पर चल रहे श्री बालाजी अपना भोजनालय में भी गैस का संकट खड़ा हो गया है। यहां प्रतिदिन एक हजार लोग खाना खाते हैं लेकिन अब गैस सिलिंडर न मिलने के कारण चूल्हे का प्रयोग करना पड़ रहा है। चार दिन से चूल्हे पर खाना पकाया जा रहा है।
रोटियां बनाने के लिए गैस सिलिंडर उपलब्ध है और वह भी जानकारों से लेकर काम चलाया जा रहा है। भोजनालय के संचालक सुभाष ने बताया कि यहां पर प्रतिदिन एक हजार खाना खाने आते हैं। गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा तो चावल व दाल से काम चलाना पड़ेगा।
शहर की 90 साल पुरानी समोसे, ब्रेड की दुकान शनिवार को फिर से बंद हो गई। चार दिन बाद सिर्फ शुक्रवार को खुली थी। वहीं मुख्य बाजार स्थित सैनी पकोड़ा की दुकान लगातार दूसरे दिन भी बंद रही। आंबेडकर चौक स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार पर दूसरे दिन भी ब्रेड, समोसे और छोले भटूरे नहीं बनाए गए।
संचालक अनिल ने बताया कि उन्होंने अपना छोले भटूरे, ब्रेड पकोड़ा और समोसे का काम बंद कर दिया है। डायमंड चौक पर मोबाइल की दुकान करने वाले विनीत ने बताया कि चाइना ने मोबाइल सहित अन्य सामान के रेट बढ़ा दिए हैं।
14jjrp23- बीकानेर चौक पर बंद पड़ा स्टॉल। संवाद
14jjrp23- बीकानेर चौक पर बंद पड़ा स्टॉल। संवाद