फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 60 एलपीजी सिलिंडर किए जब्त

Sat, 23 Mar 2024 01:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से शुक्रवार को इलाके में बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने कई जगहों पर जांच की। कहीं गोदामों में एलपीजी सिलिंडरों का स्टॉक पकड़ा तो कहीं खाद्य पदार्थ संबंधित दुकानों पर अवैध रूप से घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल होता पाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग 60 सिलिंडर विभाग की टीम ने जब्त किए। इनमें 29 भरे तो 31 खाली पाए गए।
विज्ञापन

व्यवसायिक गतिविधियों में घरेलू गैस सिलिंडर के इस्तेमाल पर रोक है। इसके बावजूद बहुत से दुकानदार चोरी छिपे इन सिलिंडरों का प्रयोग करते हैं। इसके अलावा बहादुरगढ़ क्षेत्र में बड़ी तादाद में प्रवासी लोग रहते हैं, इनमें अधिकांश के पास गैस कनेक्शन नहीं है। इसलिए ये छोटे सिलिंडरों में गैस भरवाते हैं। यही वजह है कि यहां चोरी छिपे बड़े से छोटे सिलिंडर में गैस भरने का व्यवसाय भी चल रहा है। इन गतिविधियों के चलते घरेलू गैस की कालाबाजारी बढ़ती है। इस कालाबाजारी को रोकने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सख्ती बरत रहा है। लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को भी विभाग की टीम ने क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। एएफएसओ सपना देवी कर अगुवाई वाली टीम में निरीक्षक अजय हुड्डा, राजेश सहगल, अजय राठी, रंजन यादव, रितु तथा उप निरीक्षक धर्मपाल आदि अधिकारी शामिल रहे।
अधिकारियों की इस टीम ने निजामपुर रोड, किला मोहल्ला, रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड व बस अड्डे के आसपास करीब आठ जगहों पर निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं गोदामों से सिलिंडरों की खेप बरामद हुई तो कहीं मिठाइ-पकोड़ों की दुकान पर घरेलू गैस का प्रयोग होता मिला। निजामपुर रोड स्थित एक गोदाम से 31 सिलिंडर बरामद किए गए। अधिकारियों की मानें छोटे सिलिंडर में गैस भरने के लिए विकास नाम के शख्स द्वारा यहां गोदाम में सिलिंडर छिपाकर रखे गए थे। इसके अलावा नाहरा-नाहरी रोड स्थित लेखराज के यहां से 10, निजामपुर रोड स्थित विकास के ठिकाने से 9, संजय पासवान के पास से चार सिलिंडर बरामद हुए। बंगाली स्वीट्स से तीन, लाल चौक स्थित बिल्ले पकोड़े वाले, किला मोहल्ला स्थित बतरा कचौड़ी वाले, काजल फास्टफूड तथा बिल्लू पकोड़े वाले से एक-एक सिलिंडर बरामद हुए। विभाग की इस कार्रवाई के चलते एलपीजी की कालाबाजारी तथा अवैध इस्तेमाल करने वालों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू गैस की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल सिलिंडर जब्त किए गए हैं। दोबारा मिलने पर केस दर्ज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें