फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में लगी आग पर कर्मचारियों ने पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में एक फोम बनाने वाली फैक्टरी में शनिवार की शाम को आग लग गई। फैक्टरी कर्मचारियों ने ही थोड़ी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

दिल्ली के निवासी सरबजोत की बहादुरगढ़ के पुराना औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी है। स्टेरीमेड प्राइवेट लिमिटेड नाम की इस फैक्टरी में फोम बनाई जाती है। शनिवार की शाम को यहां उत्पादन कार्य चल रहा था। सभी श्रमिक व्यस्त थे। इसी दौरान 4: 45 बजे फैक्टरी के एक हिस्से में अचानक आग लग गई। शीघ्र ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते आग तेजी से फैलने लगी। फैक्टरी के कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए से अग्निशमन यंत्रों के माध्यम से आग पर काबू पाना शुरू किया। कुछ ही समय में आग बुझा दी गई। हालांकि फायर बिग्रेड को सूचना दी गई थी, लेकिन यहां से आग बुझाने वाली गाड़ियों के आने से पहले ही फैक्टरी कर्मियों ने अपने स्तर पर काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अनुमान लगाया गया है कि यह घटना बिजली के शार्ट सर्किट से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें