झज्जर। बहादुरगढ़ के सामान्य बस अड्डा से हिसार के लिए पांच नई रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। इसके लिए रोडवेज ने बहादुरगढ़ से हिसार तक पांच रोडवेज बसों के चलाने का परमिट लिया है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में बहादुरगढ़-हिसार रूट के लिए सात से आठ रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। यात्रियों की संख्या के अनुसार विभाग ने नई रोडवेज बसें चलाने का परमिट लिया है। अब जल्द ही इन रोडवेज बसों को समयानुसार रूट बनाकर चलाया जाएगा। यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
हरियाणा रोडवेज परिवहन डिपो झज्जर के सीआई अशोक ने बताया कि रोडवेज विभाग झज्जर ने बहादुरगढ़ से हिसार रूट पर चलाने के लिए पांच रोडवेज बसों का परमिट लिया है। जल्द ही रोडवेज बसें रूट पर दौड़ती नजर आएंगी।