राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ में फस्ट एड एवं नर्सिंग के प्रशिक्षण उपरांत प्
बेरी। ब्लॉक के अन्तर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ में फस्ट एड व होम नर्सिंग विषय पर भारतीय सेंट जॉन एम्बुलेंस हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी झज्जर के सौजन्य से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शहीद हवा सिंह लांबा राजकीय माध्यमिक विद्यालय धारौली के मुख्याध्यापक गोपाल दास कौशिक ने बतौर ट्रेनर प्रशिक्षण दिया। बेरी खण्ड के खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कादयान के मार्गनिर्देशन में प्रशिक्षण उपरांत कुल 100 प्रतिभावान छात्राओं ने आईआरसीएस फस्ट एड विद्यालय साइट पर ऑनलाइन परीक्षा दी व सभी प्रतिभावान छात्राओं को विभागीय नीति अनुसार प्रमाण-पत्र भी जारी किए गए। प्रमाण पत्र आगामी तीन वर्ष तक वैध रहेंगे । इस अवसर पर गणित प्रवक्ता वीनू कुमारी, अर्थशास्त्र प्रवक्ता आशारानी, अंग्रेजी प्रवक्ता नीतू रानी, पीटीआई उर्मिला, इन्दू बाला, रमन कटारिया, रोशन लाल उपस्थित रहे। संवाद